सागर- ऐतिहासिक रहस मेले की तैयरियां अंतिम चरण में,व्यवस्थाएं देखने पहुंचे गोपाल भार्गव

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक मेला रहस की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभी विभागीय अधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले 3 दिवसीय रहस मेले का 3 दिन पूर्व गोपाल भार्गव ने तहसीलदार के साथ रहस मेला कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। मेले में 26 फरवरी को तीन दिवसीय रहस लोकोत्सव का शुभारंभ होगा।

 

 

रहली एसडीएम कुलदीप पाराशर और रहस लोकोत्सव समिति अध्यक्ष अभिषेक भार्गव ने बैठक में सभी विभाग के अधिकारियों और उनके कर्मचारियों समेत कार्यकर्ताओ को मेले की व्यवस्थाओं के दायित्व दिए गए।
मेले के आयोजक विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से रहस मेला काफी पुराना मेला है। पहले यह पशुओं के क्रय-विक्रय तक सीमित था। लेकिन धीरे-धीरे उसे बड़ा रूप दिया जाता रहा है। यह किसी व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है हम सभी की धरोहर है मेले में शासन द्वारा चलाई जा रहीं अलग-अलग योजनाओं का लाभ मेले में ही दिया जाने लगा है। मेले की सार्थकता तब है जब ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके। इसी उद्देश्य को लेकर मेले में स्वास्थ्य शिविर से लेकर ज्यादातर विभागों को समस्या निवारण और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को पहुंचाना है।

 

 

बताया गया की रहस मेला गढ़ाकोटा ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की शान है। इकलौता मेला है जो 217 सालों से लगातार रूप से भर रहा है। मेला हमारी धरोहर और इतिहास है। सभी विभागों के स्टॉल लगते हैं। एक छत के नीचे शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही।

 

 


By - sagar tv news
22-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.