Sagar | भाजपा कांग्रेस आए आमने सामने खूब मचा हंगामा, पुलिस ने वाटरकैनन से खदेड़ा | SAGAR TV NEWS |
सागर के तीन बत्ती के पास पुतला दहन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसकी वजह से यहां पर काफी देर तक टकराव की स्थिति बनी रही यहां तक की दोनों ही तरफ से खूब नारेबाजी हुई, कुर्सियां फेंकी गई जूते चप्पल झाड़ू भी चले ,वहीं भाजपा के द्वारा किए जाने वाले कांग्रेस कार्यालय के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट हो गई थी और पहले ही कार्यालय की बाहर बेरिगेटिंग कर दी थी, यही पर यह प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें भाजपा की तरफ से जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और विधायक शैलेंद्र जैन भी शामिल थे पुलिस ने वाटर कैनन चला कर भीड़ को खदेड़ा
कांग्रेस में इस प्रदर्शन को लेकर कहा जिस राज्य में 22 साल से भाजपा की सरकार है और वह कांग्रेस का कार्यालय गिरने के लिए निकल रही है अब सरकार से और क्या उम्मीद कर सकते हैं कांग्रेस में आगामी प्रदर्शन भाजपा कार्यालय के सामने करने का ऐलान किया
शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न (शर्टलेस) होकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की थी। बीजेपी का आरोप है कि विदेशी प्रतिनिधियों के सामने इस तरह का प्रदर्शन राष्ट्रविरोधी है, जबकि कांग्रेस इसे बेरोजगारी और डेटा सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने का तरीका बता रही है। सागर के अलावा भोपाल इंदौर जैसे शहरो में भी भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया, जहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्त्ता आमने सामने आ जाने से पुलिस को स्थिति सम्भालनि पड़ी