Sagar- बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानो की चिंता, खेतो में पड़ी फसलों को नुकसान की आशंका | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के बीना बीती रात बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे खेतों में तैयार खड़ी और कटी हुई फसलें प्रभावित हुई हैं। तेज बारिश की स्थिति में फसलों की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ेगा, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। शुक्रवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे हैं, तो वहीं हल्की बूंदाबादी भी देखने को मिलती रही
किसानों ने बताया कि फसल पकने के समय हुई यह बेमौसम बारिश उनके लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। पिछली फसल भी बेमौसम बारिश से खराब हो गई थी, जिसके कारण किसान पहले से ही आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से किसानों की गेंहू , मसूर, चना, मटर की फसल चौपट हो गई है वहीं गेंहू की बाली में दाना नही पडेगा और हार्वेस्टिंग कटाई भी नही की जा सकती, मजदूरों से कटवाने में लागत भी नही निकलेगी, खाद बीज महंगा लेकर बोवनी की और वह भी नष्ट हो गई।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि अगस्त माह से सीएम सम्मान निधि भी नही आई।,समर्थन मूल्य पर बोनस भी नही दे रही सरकार, खाद बीज भी महंगा मिला, खरीफ सोयाबीन की फसल चौपट हुई , रबी की फसल भी चौपट,किसान कर्ज में डूबा हुआ है। एक बार फिर मौसम की मार झेल रहे किसान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वे जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि फसलों को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके।
रात में हुई बारिश और ठंडी हवाओं के चलने के कारण लोगों ने सुबह गर्म कपड़े पहन लिए। पिछले कुछ दिनों से दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन मौसम बदलते ही सुबह-शाम ठंडक लौट आई। मौसम में आई इस अचानक ठंडक से लोगों को साफ संकेत मिल गया कि सर्दी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।