Sagar- Dial 112 की टीम के पुलिस आरक्षक पर हमला, अस्पताल में कराया भर्ती | SAGAR TV NEWS |
सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने की सनसनी खेज घटना सामने आई, बीती रात एक परिवार में विवाद होने की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी जहां शिकायतकरता ही पुलिस पर भड़क उठा और उन्होंने पत्थर से आरक्षक पर हमला कर दिया चोट लगने की वजह से उनके सिर में चार टांके आए हैं रात में पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी रही वहीं शनिवार सुबह भी टीम मौके पर पहुंची थी
गोपालगंज पुलिस के अनुसार तालचिरी गांव के आकाश लोधी का उसी के भाई से विवाद हो गया था। रात करीब 10 बजे इसी विवाद को लेकर डायल-112 को कॉल किया गया था। गोपालगंज थाने से एफआरवी मौके पर पहुंची। दोनों भाइयों में झगड़ा चल रहा था। इसी बीच आकाश एफआरवी की टीम से ही उलझ गया। उसने पत्थर मारा जोकि आरक्षक अजय गौड़ के सिर में लगा। सिर से खून बहने लगा। उन्हें तत्काल एफआरवी से बीएमसी लाया गया, जहां सिर में उन्हें चार टांके आए हैं। आरक्षक के सिर में पिछले हिस्से में चोट लगी है।
घायल आरक्षक का बीएमसी में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गोपालगंज पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मी पर हमले के मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है