Sagar - 4 करोड़ का म्यूजिकल फाउंटेन शो पीस बनकर रह गया, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

 

सागर की लाखा बंजारा झील में चार करोड़ की लागत से लगाया गया म्यूजिकल फाउंटेन पिछले 1 साल से बंद पड़ा हुआ है, तालाब का सौंदर्य बढ़ाने के लिए लगाया गया है फाउंटेन अब केवल कबाड़ बनकर रह गया है, क्योंकि यहां पर घूमने आने वाले लोगों को यह केवल प्लास्टिक के नीले डिब्बे और लोहे की जंग लगी चीजों के सिवाय कुछ नहीं है, यहां आने वाले लोगों को हमेशा निराशा ही हाथ लगी कभी भी यह फाउंटेन से म्यूजिकल शो देखने को नहीं मिला शुरुआत से ही इसका संचालन करने वाली और मेंटेनेंस कंपनी अपनी मनमर्जी दिखाती रही हैं, दिसंबर 2024 में जब 92 करोड़ की लागत से इस तालाब का सौंदर्य करण के कार्यों का लोकार्पण किया गया था तब दावा किया जा रहा था कि यहां पर रोशनी और संगीत के अद्भुत संगम से मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे, लेकिन यह केवल कागजी बातें ही साबित हुई, क्योंकि इसका पैसा तो उपयोग किया लेकिन वह ट्रायल के अलावा कभी देखने को नहीं मिला, इसको लेकर शहर वासियों के द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी विधायक तक भी कई बार यह बात पहुंची कि म्यूजिकल फाउंटेन बंद पड़ा है

 

अब इसी म्यूजिकल फाउंटेन को लेकर नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने भी विधानसभा में प्रश्न उठाया जिसमें उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास विभाग से सीधा सवाल किया किया फिर करोड़ की लागत से बनाया या फाउंटेन कब शुरू होगा और जिस एजेंसी के द्वारा इसको बंद रखा गया है उसे पर क्या कार्रवाई की गई है विधायक के जवाब का विधानसभा में जवाब देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि म्यूजिकल फाउंटेन को दोबारा शुरू करने के लिए प्रक्रिया प्रचलन में है कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति भी गठित की गई है जो तकनीकी प्रशिक्षण की रिपोर्ट तैयार करेगी और इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी मूल्यांकन के लिए पत्र भेजा है रिपोर्ट मिलने पर स्मार्ट सिटी बोर्ड के निर्णय के बाद फाउंटेन दोबारा चालू किया जाएगा


By - sagar tv news
20-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.