सागर में बदला मौसम का मिजाज! हल्की बारिश से गिरा पारा, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन |SAGAR TV NEWS|

 

मध्यप्रदेश के सागर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम के सक्रिय होने से शहर में रात के समय हल्की बारिश हुई, वहीं शुक्रवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलते दिनभर सर्दी का एहसास बना रहा। पिछले 24 घंटों से बादलों का डेरा बना हुआ है। गुरुवार रात शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच फिर हल्की फुहार पड़ी। इस बदलाव का असर तापमान पर साफ दिखाई दिया है। दिन के अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

 

 

अचानक बदले मौसम से दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। रात में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में इस बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर राजस्थान और निकटवर्ती पंजाब व हरियाणा के ऊपर सक्रिय है। वहीं एक ट्रफ उत्तरी गुजरात से दक्षिणी हरियाणा तक फैला हुआ है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर तेज गति से जेट स्ट्रीम बह रही हैं।

 

 

इन्हीं सिस्टमों के प्रभाव से सागर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश का दौर जारी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में मौसम साफ होने लगेगा और दिन में धूप निकल सकती है। फिलहाल सागरवासियों को ठंडी हवाओं और बदले मौसम के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

 


By - sagar tv news
20-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.