Sagar- अचानक सड़कों पर निकले सैकड़ों पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवान,जुटाई जरुरी जानकारी
सागर जिले के बीना में जब अचानक सैकड़ों पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवान मार्च करते हुए निकले तो लोग हैरान रह गए। सड़कों से होते हुए बीना में स्थानीय पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें हथियारों से लेश जवान शामिल थे। जानकारी के मुताबिक 16 से 20 फरवरी जिले के संवेदनशील थानों में यह दल परिचय अभ्यास और फ्लैग मार्च कर रहा है। रैपिड एक्शन फोर्स की 16 बटालियन भारत के अलग-अलग प्रदेशों के अलग-अलग जिलों में तैनात है। परिचय अभ्यास के दौरान थाना बीना में भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक जानकारियां इकट्ठा की गई। इसमें क्षेत्र की जनसंख्या, साक्षरता दर, असमाजिक तत्वों, सामुदायिक दृश्टि से संवेदनशील/अतिसंवेदनशील ईलाकों और बलवाईयों के अलावा दंगाईयों की सूची तैयार की गई।
साथ ही राजनैतिक संगठनों, समाजसेवी संगठनों और जीवन रक्षक संस्थानों की भी जानकारी हासिल की गयी। ताकि भविश्य में किसी प्रकार की कोई घटना या सांप्रदायिक तनाव की स्थिति निर्मित होने पर कंट्रोल किया जा सके। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि आरएएफ के जवानों ने शहर का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ जो शहर के स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, कच्चा रोड होते हुए थाना परिसर में समापन हुआ। जिसमें स्थानीय स्टाफ के अलावा आरएएफ के जवान शामिल हुए।--------