Sagar-शहर में घूम रही इन महिलाओ से सावधान, ऑटो में बैठ कर उड़ा रही नगदी जेवर |SAGAR TV NEWS|
सागर शहर में इस समय तीन शातिर चौर महिलाएं घूम रही हैं, जो आटो में आ-जा रही महिलाओं को अपना निशाना बनाती हैं। यह महिलाएं एक साथ आटो में पहले बैठती हैं महिला के बैग को खोलकर उसमें रखे जेवर व नकदी चौरी करके उतर जाती हैं। पिछले एक माह में शहर के अलग-अलग स्थान पर इन चोरों ने तीन महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। पुलिस को इनके सीसीटीबी भी प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद उनको तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 40 से 50 साल के उम्र की यह महिलाएं सागर शहर में पिछले एक महीने से घूम रही हैं। जो आटो में बाजार आने-जाने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाती हैं। जो महिलाएं अपने हैंड बैग को कस के पकड़े रहती हैं, उन्हीं के बैग में कीमती सामान होने का अंदाजा लगाकर उसे ही अपना शिकार बनाती हैं। आटो में अकेली बैठी महिला के साथ यह तीन या दो महिलाएं बीच रास्ते में बैठती हैं। उनमें से एक मोटी महिला रहती है, जिससे आटो में कम जगह पर यह अपने शिकार के पास दब कर बैठ जाती हैं।
इसी दौरान रास्ते में आटी के अंदर धक्कामुक्की करती हुई यह अपने शिकार के बैग को बड़े ही शातिराना अंदाज में खोलकर उसमें रखी नकदी, जेवर का बैग या डिब्बी को चुपचाप चुरा कर महिलाएं अपने मुंह को स्कार्य से इंककर चुपचाप निकल जाती हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ितों के बताए अनुसार उस क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जिसमें संदिग्ध महिलाएं मिली है जिनकी तलाश की जा रही है इन महिलाओं के द्वारा पुलिस वाले की पत्नी सैनिक की पत्नी सहित अन्य को लूटा है, 12 फरवरी को एक पुलिस वाले की पत्नी से जेवर लूटने का इसी तरह का मामला सामने आया है इसके बाद गोपालगंज और कोतवाली क्षेत्र में शिकायत की गई है