हाथों में खाली थाली लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, बोले सरकार ख्याली पुलाव खिला रही
इन दिनों मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र चल रहा है जहां विपक्षी दल सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कांग्रेस विधायकों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जहां विधायक हाथों में खाली थाली लेकर दिखाई दिए। विधायकों ने कहा की यह सरकार का ख़याली पुलाव है।
दरअसल मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के चौथे दिन कांग्रेस द्वारा हाथों में खाली थाली लेकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस विधायक के हाथों में तख्तियां, और खाली थाली लेकर थी। उन्होंने कहा की यह खाली थाली सरकार के ख्याली पुलाव है जो सरकार पकाती है और यही ख्याली पुलाव सरकार जनता को खिला रही है प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा की यह ख्याली पुलाव की थाली है सरकार ने यह साल किसानों के लिए मना रही है कि उनकी आय दोगुनी होगी। किसान ख्याली पुलाव में सपने देख रहा है की एमएसपी के मूल मिलेंगे,
भाव मिलेंगे, ऐसे ही युवाओं के लिए नौकरियों के द्वार खोले, बड़े-बड़े पोस्टर लगाए, विज्ञापन लगाए गए। लेकिन पिछले 2 साल से सरकार कोई भर्ती नहीं कर पा रही। वह भी सपने देख रहे है की ख्याली पुलाव की सरकार उनको नौकरी देगी। इसी तरह लाडली बहना 3 हजार के लिए इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश की पूरी बहने भी ख्याली पुलाव खा रही है। न बिजली कम हुई न बिजली की दरें कम हुई। आजम आदमी परेशान है।
वहीं विधायक सचिन यादव ने कहा की प्रदेश की सरकार प्रदेश की जनता को सब्जबाग दिखाने का काम कर रही है झूठे सपने और झूठे वादे परोसने का काम कर रही है खाली थाली लेकर किये गए प्रदर्शन को लेकर कहा की प्रदेश की जनता को यह दिखाना चाहते हैं की आपकी जो थाली है उसमें सिर्फ और सिर्फ ख़याली पुलाव हैं। जो सरकार ने आपको परोसे हैं। आपके उत्थान और कल्याण के लिए ना तो सरकार के पास कोई रूपरेखा है ना ही कोई एजेंडा है।
इसके अलावा जोबट विधायक ने कहा की जिस प्रकार सरकार से बजट में उम्मीद की जा रही थी वैसा कुछ भी सरकार ने नहीं किया।