मध्य प्रदेश सरकार की स्थिति वेंटिलेटर पर आ चुकी है कांग्रेस ने बजट को बताया अज्ञानी बजट
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश किया। बिना टैक्स के बोझ के आये बजट में महिला-किसान और युवाओं पर खास फोकस किया गया। लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की झूठ की राजधानी मध्यप्रदेश है। उन्होंने अज्ञानी बजट बताते हुए कहा की प्रदेश पर 5 लाख करोड़ रूपये का क़र्ज़ है 27 हजार करोड़ रूपये हर साल सिर्फ ब्याज देते हैं। वहीं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार वेंटिलेटर पर आ चुकी है। उन्होंने कहा की जिस प्रकार से कल बजट प्रस्तुत किया गया। और जो आंकड़े सामने आए यह बात सामने आई है कि आज मध्य प्रदेश की स्थिति यह हो गई है कि लगभग पूरे प्रदेश पर कर्ज लगभग 6 लाख करोड़ के आसपास पहुंच गया है। अब स्थिति ऐसी हो गई है की मध्य प्रदेश में कर्ज के ब्याज को चुकाने के लिए ही सरकार को अतिरिक्त कर्ज लेना पड़ेगा। यह गंभीर स्थिति है। जयवर्धन सिंह ने कहा की साधारण कंपनी या कोई साधारण व्यक्ति पर ऐसा कर्ज होता है तो उसे बैंक करप्ट घोषित कर दिया जाता है। और यही सरकार कही न कहीं बैंक करप्ट हो चुकी है। इस बजट से यह बात सामने आई है की जो स्थिति मध्य प्रदेश सरकार की है। वह वेंटिलेटर पर आ चुकी है।--------
गौरतलब है की वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने डॉ. मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 का ये बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। जिसमें युवा, महिला और किसान पर खास फोकस किया गया है। बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। इसमें लाडली बहना योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है।