इंदौर मामले में 20 लोंगों की जान गयी,नेता प्रतिपक्ष बोले सरकार आंकड़े छिपकर झूठ बोल रही
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी का मामला विधानसभा में जमकर गूंजा। कांग्रेस ने मौजूदा भाजपा सरकार को घेरा साथ ही आरोप भी लगाए। सरकार ने कहा की इंदौर में दूषित पानी-पीने से 20 लोगों की जान गयी है। जिस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस दुखद घटना पर कहा की आंकड़े कई ज्यादा हैं सरकार आंकड़े छिपा रही है। लोग दूषित पानी पी रहे हैं। इससे लोगों की जान भी जा रही है। लेकिन सरकार झूठ बोल रही है।
उमंग सिंघार ने कहा की क्या लोग दूषित पानी पीते रहेंगे और सरकार टैक्स वसूलती रहेगी। सवाल ये भी है की क्या लोग सरकार के अधिकारीयों के कारण और नगर पालिका नगर पंचायत के कारण किडनी और पेट की बीमारियों से ग्रस्त होते रहेंगे। मध्य प्रदेश के हर नागरिक को यह अधिकार है की शुद्ध पानी मिले। जिसको लेकर हमारी लड़ाई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा की सरकार से यही मांग है की जो भी दोषी होगा उसकी जवाबदारी तय होना चाहिए।