Sagar- यूनिवर्सिटी में छात्रों को जोरदार प्रदर्शन, गेट का ताला तोड़कर प्रशासनिक भवन में घुसे

 

सागर के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार को ABVP और छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन पहुंचे छात्रों ने मुख्य गेट का ताला खोल दिया और अंदर घुस गए। उन्होंने गैलरी में बैठकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने योग विभाग को हटाने, आर्यभट्ट हॉस्टल की बढ़ा हुई फीस और बंद बस सेवा को लेकर विरोध जताया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

 

 

प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने हाल ही में योग विभाग को खाली कराने का नोटिस जारी किया है। प्रबंधन वहां दूसरे विभाग लगाने की बात कह रहा है, जिसका योग विभाग के विद्यार्थी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि विभाग को यथावत रखा जाए।

 

छात्रों ने हॉस्टल फीस में भारी असमानता का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि आर्यभट्ट हॉस्टल की फीस 2450 रुपए प्रतिमाह ली जा रही है, जो बहुत ज्यादा है। जबकि विश्वविद्यालय के दूसरे हॉस्टलों की फीस मात्र 200 रुपए है। छात्रों का आरोप है कि इतनी ज्यादा फीस लेने के बावजूद आर्यभट्ट हॉस्टल में कोई स्पेशल सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने फीस कम करने की मांग की।

 

 

छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में विभागों तक आने-जाने के लिए शुरू की गई बस सेवा पिछले एक महीने से बंद है। दूसरी बस अभी तक नहीं आई है, जिससे विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर छात्रों ने गैलरी में धरना दिया। हंगामा बढ़ता देख प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

 

 

 


By - sagar tv news
17-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.