मेडिकल पर बिक रही थी नशीली दवाइयां, टीम ने मेडिकल को किया सील,नशीली दवाइयां जप्त
एक मेडिकल पर जब प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और सूचना के आधार पर जांच की गयी तो मौके से कई नशीली दवाएं मिली हैं। जिसके बाद कार्यवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल को सील कर दिया है। साथ ही मौके से मिली नशीली दवाइयों को टीम द्वारा जप्त कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्यवाई भी की गयी है। मामला विदिशा जिले के सिरोंज तहसील से सामने आया है। टीम के पहुँचने के बाद आसपास हड़कंप की स्थिति बन गयी थी।
बताया जा रहा है की सिरोंज में नशीली दवाएं बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर को सील किया गया हैl जानकारी के मुताबिक ढाल बाजार स्थित श्रद्धा मेडिकल स्टोर पर टीम ने पहुंचकर कार्यवाई की l ड्रग इंस्पेक्टर जॉन प्रवीण कुजूर ने कार्यवाही को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया की संचालक राजीव जैन नशीली दवाओं की खरीद बिक्री बिना रिकार्ड के कर रहे थे l उनके पास बिल बुक नहीं मिली l बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप, एविल इंजेक्शन, स्पास्मो प्रोक्सीवन जैसी नशीली दवाएं मिली है। जिनका कोई भी हिसाब संचालक द्वारा नहीं दिया गया। उन्होंने बताया की सभी दवाइयों को जप्त किया गया है। जिन्हे टीम द्वारा थाने लाया गया l वहीं मामले को जांच में लेते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।