मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू चचेरे भाइयों से की शादी, वीडियो में बोली हम बालिग हैं मर्जी से की शादी

 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिले में दो चचेरी बहनों की शादी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। 9 फरवरी से लापता दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू चचेरे भाइयों से शादी कर ली है। दोनों ने अपने पतियों के साथ एक वीडियो जारी कर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है। मामला नौगांव क्षेत्र का बताया जा रहा है। युवतियां घर से एटीएम से पैसे निकालने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए उन्हें नाबालिग बताया और अपहरण की आशंका जताई। इस मुद्दे को लेकर समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगे और हंगामा हुआ।

 

 

 

अब सामने आए वीडियो में दोनों युवतियां खुद को बालिग बता रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से नगर के ही दो हिंदू चचेरे भाइयों से शादी की है। वीडियो में एक युवती कहती है, “छतरपुर एसपी साहब, हमें और हमारे ससुराल पक्ष को सुरक्षा दी जाए। हमारे परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी दबाव में नहीं हैं। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनके या उनके ससुराल पक्ष के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी मायके पक्ष की होगी।

 

 

 

 

थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज की गई थी और परिजन अपहरण की आशंका जता रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस युवतियों को बरामद कर उनके बयान दर्ज करेगी। इसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल यह मामला सामाजिक और पारिवारिक तनाव का कारण बना हुआ है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था कायम रखने की कोशिश कर रहा है।


By - sagar tv news
17-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.