Sagar- टेरीटोरियल फाईट में टाईगर मौत की आशंका, जंगल में गर्जते रहे नहीं लगी भनक, लापरवाई

 

सागर में वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में एक महीने पहले लाए गए करीब 35 माह उम्र के बाघ की मौत हो गई। रविवार को मानेगांव बीट में उसका शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण विस्तृत सर्चिंग नहीं हो सकी, जिसके बाद सोमवार डॉग स्क्वॉड के साथ जांच तेज की गई। डॉक्टरों की पैनल पोस्टमार्टम किया है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट होगा। शुरुआती तौर पर टेरिटरी फाइट की आशंका जताई जा रही है।

 


घटनास्थल पर दूसरे वन्यजीव के पगमार्क मिलने की बात भी सामने आई है। जांच के दौरान बिजली के तारों और आसपास के जलस्रोतों को भी परखा गया। कहीं करंट या पानी में गड़बड़ी जैसे संकेत नहीं मिले। इससे विभाग का शक टेरिटरी फाइट की ओर ज्यादा बढ़ा है। डीएफओ रजनीश कुमार के अनुसार शव का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है, जो पन्ना टाइगर रिजर्व, भोपाल और जबलपुर से पहुंची है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

 

इस बाघ को 18 जनवरी को कान्हा टाइगर रिजर्व से यहां लाया गया था। उसे कोर एरिया में छोड़कर कॉलर आईडी के जरिए लगातार मॉनिटर किया जा रहा था। प्रबंधन के मुताबिक अप्रैल 2023 में यह शावक अपनी मां से अलग हो गया था। बाद में उसे सुरक्षित रखकर विशेष बाड़े में पाला गया और शिकार की ट्रेनिंग दी गई।

 

करीब 35 महीने की रिवाइल्डिंग के बाद वह खुद शिकार करने में सक्षम हुआ। इसके बाद उसे नए टाइगर रिजर्व में बसाने की प्रक्रिया के तहत यहां शिफ्ट किया गया था। वन विभाग का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
16-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.