महाकाल की शरण में पहुंचे CM मोहन यादव,बाबा महाकाल से की प्रार्थना
मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़े, युवाओं को रोजगार मिले, गरीबों की गरीबी दूर हो। किसानों को उचित मूल्य के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले। ऐसी कामना प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से की है। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद बातचीत के दौरान मीडिया से चर्चा की थी। जिसमें यह बात कही। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महा शिवरात्रि के मौके पर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की। सीएम ने गर्भगृह पहुंचकर विधि विधान से पूजा की।
प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व को लेकर महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन किये। इसके बाद सीएम ने बातचीत करते हुए कहा कि मघ्यप्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की और बढ़ रहा है। इसके अलावा कहा की मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़े, युवाओं को रोजगार मिले, गरीबों की गरीबी दूर हो। किसानों को उचित मूल्य के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले। सभी वर्गों की बेहतरी के लिए उन्होंने महाकाल से प्रार्थना की है।