सागर- सालों के इतिहास में पहली बार बाबा विश्वनाथ खुद निकले भ्रमण करने |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले भर में महाशिवरात्रि पर गज़ब का उत्साह और इस पर्व की खासी धूम देखने को मिली। इसी तरह राहतगढ़ में भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद जब बारात निकली तो अलग ही माहौल देखने को मिला। भगवान विश्वनाथ खुद नगर में भ्रमण करने निकले। दरअसल सुबह से ही नगर के बनेनीघाट शिवालय पर भक्तों का आना शुरू हो गया था। जो करीब दोपहर 3 बजे तक चला। भक्तों का मानो सैलाब दर्शन करने के लिए उमड़ा था। हर कोई शख्स बाबा विश्वनाथ के दर्शनों को पाना चाह रहा था। शाम चार बजे से बाबा विश्वनाथ की बारात बनेनीघाट शिवालय से शुरू की गई। इस बार बारात में भगवान शिव जी का स्वरूप की जगह बाबा विश्वनाथ खुद पालकी में विराजमान थे।
ये परिवर्तन नगर के इतिहास में पहली बार किया गया है। बाबा की बारात धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। जगह-जगह लोग दूल्हा बने बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना कर रहे थे। आगे डीजे चल रहे थे। उनके पीछे ढोल मजीरे चल रहे थे। बारात में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी मौजूद रही। यह बारात बनेनीघाट शिवालय से शुरू होकर पुराना थाना, बुधवारा, टेकरी, संजय मार्केट से होते हुए मुक्तिधाम बाबा भूतेश्वर मंदिर पहुची। जहां पर बाबा की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद बारात वापिस शिव पार्वती मंदिर चौपड़ा कुआं पहुंची। जहां पर बाबा और माता-पार्वती के शुभ विवाह की रश्में कराई गई। वहीं आखिर में बाबा-माता को साथ लेकर बनेनीघाट शिवालय को रवाना हुए।