सागर- ऐतिहासिक शिव बारात में भिड़ गए दो पक्ष,डीजे पर नाचने पर मारपीट में 6 घायल |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के खुरई में महाशिवरात्रि में निकली ऐतिहासिक बारात के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। यह पूरा विवाद डीजे पर नाचने को लेकर होना बताया जा रहा है। इस दौरान ईंटें, पत्थर और लात-घूंसे चलने लगे। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। जिन्हे अस्पताल भेजा गया था। लेकिन दो घायलों की हालत गंभीर थी जिस वजह से उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
बताया जा रहा है की खुरई में महाशिवरात्रि के मौके पर ऐतिहासिक शिव बारात निकाली जा रही थी। तभी राजीव गांधी चौक पर डीजे पर नाचने की बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग ईंट, पत्थर और लात घूंसों से मारपीट करने लगे। मौके पर लोगों और पुलिस ने बीच बचाव भी किया। इस दौरान छह लोगों को चोटें आई हैं। सभी लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया गया।
घायलों में रवि आदिवासी निवासी रीठौर, दीपक घोषी निवासी सुभाष वार्ड, हरीश अहिरवार निवासी शास्त्री वार्ड, नितेश कुर्मी निवासी ऋषभ कुमार वार्ड, नितिन अहिरवार, राहुल कुशवाहा निवासी आवास कॉलोनी घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद नितिन अहिरवार और रवि आदिवासी को गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।