Sagar- कार ने बाईक को उड़ाया, पति-पत्नी सहित 3 गंभीर, अस्पताल में भर्ती |SAGAR TV NEWS|
सागर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में शाहगढ़ टीकमगढ़ मार्ग पर शिवपुरी ग्राम के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्टर मार दी, हादसे में मोटरसाइकिल चालक सहित मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई, वही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई , घटनास्थल से घायलों को पुलिस वाहन 112 से शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बबलू घोषी उम्र 45 वर्ष एवं उनकी पत्नी रेखा घोषी उम्र 40 वर्ष सहित एक अन्य महिला शुभी पति रानू घोषी उम्र 26 वर्ष सभी निवासी कुटौरा जिला छतरपुर को जिला अस्पताल सागर भेजा गया है, जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल सवार तीनों घायल गंभीर हालत में हैं जिन्हें सागर रैफर किया गया है, पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया है