सागर- भोले बाबा की पंगत में पहुंचे सैंकड़ों लोग, शिवरात्रि की लोगों में गज़ब की ख़ुशी
सागर जिले के खुरई में महाशिवरात्रि की तैयारियां शिवालयों में जोर-शोर से चल रही है। खुरई में सबसे ऐतिहासिक भगवान शिव की बारात निकाली जाती है। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। जिसको लेकर नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में मड़वा की पंगत का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान युवाओं में भी ख़ास तौर से हर्ष का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने भोलेनाथ के जयकारे भी लगाए। वहीं नगर समेत अन्य जगहों से भी बड़ी संख्या में लोग भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे थे।
दरअसल महाशिवरात्रि पर खुरई के रजवांस रोड स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान के विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। भगवान की शादी के लिए परंपरानुसार मंडप छाया गया। मड़वा की कच्ची पंगत का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पंडित प्रेमनारायण तिवारी ने बताया कि भगवान भूतेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही भगवान का अभिषेक भी हुआ। भगवान भोलेनाथ को चांदी की पोशाक भेंट की गई। इसके बाद मड़वा की कच्ची पंगत का भी आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक कच्ची पंगत का आयोजन चलता रहा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।