सागर- मजदूरों के आने से ट्रेनों बढ़ी भीड़भाड़,यात्री हो रहे हैं परेशान,नहीं पहुंच पाए रिजर्वेशन सीट तक

 

सागर जिले के खुरई और बीना क्षेत्र में भी रबी सीजन की कटाई शुरू हो गयी है। जिससे ट्रेनों में भी भीड़भाड़ बढ़ गयी है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इसी तरह का नज़ारा खुरई रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। दरअसल अन्य शहरों से फसल कटाई के लिए मजदूरों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीना-कटनी रेलखंड पर चलने वाली पैसेंजर समेत एक्सप्रेस ट्रेनों में मजदूरों की भीड़ के कारण आम यात्रियों को सफर करने में बड़ी परेशानी हो रही है। कई यात्री अपनी रिजर्वेशन सीट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में दिव्यांग, महिला और बच्चों को यात्रा में सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

 

बीना और खुरई तहसील के कई क्षेत्रों में फसल कटाई का काम शुरू हो चुका है। जिसके लिए मजदूरों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। ज्यादातर मजदूर रीवा, सतना, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरोली, कटनी, दमोह जिले से बड़ी संख्या में फसल कटाई के लिए आ रहे हैं। बिलासपुर-भोपाल में यात्रा कर रहे दिव्यांग यात्री महेंद्र हिंदुजा ने बताया कि उनका कटनी से खुरई तक का रिजर्वेशन कोच एस 1 में 42 और 43 सीट पर था। जब कटनी रेलवे स्टेशन पर वह पहुंचे तो कोच में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि उसमें चढ़ ही नहीं सके।

 

गेट पर मजदूरों का सामान रखा हुआ था। चलने में दिक्कत होने के बाद भी दूसरे कोच में सवार हुआ तो अंदर ही अंदर अपने कोच में पहुंचने की कोशिश की तो वह भी नाकाम रही। दूसरे कोच में अन्य यात्री की सीट पर बैठा तो वह विवाद करने लगा। पूरी यात्रा में टीसी तक नहीं आया, जिससे वह शिकायत कर सकें। इसी तरह महिला यात्री राजकुमारी श्रीवास्तव ने बताया कि कड़ी मशक्कत से वह ट्रेन में सवार हो सकी है। इस समय यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है।

 

 


By - sagar tv news
14-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.