शिवरात्रि पर महाकाल दरबार में चाक चौबंद व्यवस्थाएं, 2 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

 

15 फरवरी को पूरे देश में महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। सुबह से ही शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना और पाठ किये जाएंगे। इसी तरह एमपी के उज्जैन में भी भव्य आयोजन किये जाते हैं। महा शिवरात्रि को लेकर बताया जा रहा है की इस बार महाकाल दरबार में तकरीबन 10 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की बात कही जा रही है। जिसके लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। वहीं मंदिर प्रबंधन द्वारा भी काफी व्यवस्थाएं की गयी हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन करने के दौरान आने जाने समेत कई सारी चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गयी हैं।

बताया जा रहा है की महा शिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में करीब दस लाख श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। जिसे ध्यान में रखते हुए दो हजार पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रवेश और निर्गम व्यवस्था कुछ प्रकार से रहेगी। श्रद्धालु भील समाज धर्मशाला के पास से दर्शन के लिए द्वार निर्धारित किया गया है। आने वाले श्रद्धालु उस द्वार से प्रवेश कर, चारधाम मंदिर पार्किंग स्थल, शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय के पास से नंदीद्वार, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फेसेलिटी सेंटर 01, टनल, नवीन टनल 01, गणेश मण्डपम् से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। दर्शन करने के बाद आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर की ओर बड़ा गणेश मंदिर के पास हरसिद्धि मंदिर चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।

पूरे दर्शन के करने वाले रास्तों पर मेटिंग, बैरिकेटिंग, पूछताछ केन्द्र, खोया-पाया केन्द्र, छाया, पेयजल, आवागमन के लिए बस, सुरक्षा, सफाई समेत सभी तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।


By - sagar tv news
14-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.