Sagar- शराब से परिवार हो रहे बर्बाद, शराब दुकान हटाने संगठन ने खोला मोर्चा

 

सागर जिले के अलग-अलग गांवों में शराबबंदी की अलख जगाई जा रही है जिसका नतीजा ये हुआ की कई गांवों में पूरी तरह से शराबबंदी हो चुकी है। वहीं रहली विधानसभा के पटना बुजुर्ग में मौजूद शराब दुकान न खोले जाने को लेकर अब भगवती मानव कल्याण संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। जिनका गांव के लोग भी साथ दे रहे हैं। बताया जा रहा है की शराब दुकान की वजह से आये दिन विवाद हो रहे हैं। मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है। इसलिए आगामी एक अप्रैल से शराब दुकान हटवाते हुए उसे न खुलवाए जाने की बात कही जा रही है।

जानकारी के मुताबिक भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति अभियान गांव-गांव चलाया जा रहा है अभी तक संगठन के प्रयासों से 600 से भी ज्यादा गांवों को नशा मुक्त करने की बात कही गयी है। इसी को लेकर पटना बुजुर्ग गांव में स्थित सरकारी दुकान को हटवाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जहां ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग की है की पटना बुजुर्ग में शराब दुकान होने से क्षेत्र में सामाजिक और कानून व्यवस्था की समस्या हो रही है। महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं है। आये दिनों विवाद, घरेलू हिंसा और सामाजिक गतिविधियां बढ़ रही है। जिसमें सामाजिक व्यवस्था और परिवारों पर विपरीत असर पड़ रहा है। महिला और बच्चे घरेलू हिंसा का शिकार हो रहे हैं क्षेत्र का वातावरण भी खराब हो रहा है
जिस वजह से सभी ग्रामीणों और भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण शराबबंदी के लिए सामूहिक निर्णय लिया है। साथ ही पंचायत पटना बुजुर्ग की बैठक में सभी ग्राम वासियों की नई समिति से ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर शराबबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसमें क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति ना तो शराब बेचेगा न ही शराब पीयेगा। पटना बुजुर्ग में साल 2026 27 के लिए आबकारी विभाग द्वारा भविष्य में की जाने वाली शराब की दुकान की नीलामी को शामिल न करने की बात कही गयी।--------


By - sagar tv news
14-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.