Sagar - कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, देखिए क्या बोले
सागर जिले की रहली से विधायक गोपाल भार्गव एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। सागर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को बड़ा बयान दिया है
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गोपाल भार्गव ने कहा कि वे उस समय भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे, जब पार्टी के पास न कोई विधायक था और न ही सांसद। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं कोई चासनी या हरियाली देखकर पार्टी में नहीं आया हूं। मैं तो सूखे और बंजर जमीन में खेती करने आया हूं।
उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन ऐसा सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने दोहराया कि उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता अपनी पार्टी के प्रति अडिग है। भार्गव के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। उनके समर्थकों ने भी इस बयान का स्वागत करते हुए इसे स्पष्ट और निर्णायक बताया है।