Sagar- नाचने गाने के दौरान मारी गोली, परिजनों ने सड़क पर किया चक्काजाम |SAGAR TV NEWS|
सागर शहर के मोतीनगर थाना इलाके में बारात लगने के दौरान गोली चलने से एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई. यह लड़का बारात में बैंड पार्टी का सदस्य था, घटना के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने मोतीनगर चौराहे के पास चक्काजाम कर दिया और पुलिस पर मुख्य आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाए, करीब दो घंटे तक यह चक्काजाम चलता रहा,परिजन ने आरोपी के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे,प्रशासन ने परिजनों को सहायता के रूप में 50 हजार रुपए दिए गए। इसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए।
विवेक के साथी खिलान बंसल ने बताया कि वे लोग सामान्य तरीके से बैंड बजाते हुए आगे बढ़ रहे थे। अचानक आवाज आई और विवेक गिर पड़ा। पहले किसी को समझ ही नहीं आया कि गोली चली है। बाद में खून देखकर हड़कंप मच गया। इस मामले में राइ की धुन नहीं बजाने पर बालक के सीने में गोली मारने की बात सामने आ रही है, बीती रात धर्मश्री क्षेत्र में नाच गाने के दौरान बारातियो ने बैंड बाले विवेक बंसल को गोली मार दी वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था