फिल्मी स्टाइल में 15 KM पीछा, मिठाई के डिब्बों में छिपी 35 लाख की शराब पकड़ी! पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एमपी के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। नेशनल हाईवे-44 पर करीब 15 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद करेली थाना पुलिस ने एक आयशर ट्रक को पकड़कर 35 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक में 286 कार्टून शराब बेहद शातिराना तरीके से छिपाकर रखी गई थी। तस्करों ने ट्रक के अंदर एक ‘सीक्रेट बंकर’ तैयार किया था, जिसे ऊपर से मिठाई के डिब्बों से ढंक दिया गया था। बाहर से देखने पर ट्रक पूरी तरह सामान्य और मिठाई से भरा नजर आ रहा था, लेकिन जब पुलिस ने सघन तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
जानकारी के अनुसार, करेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदिग्ध ट्रक के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने ट्रक भगाने की कोशिश की, जिसके बाद हाईवे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। करीब 15 किलोमीटर तक चले पीछा करने के बाद पुलिस ने ट्रक को रोककर दो आरोपियों—सतीश और मनोज, निवासी उत्तर प्रदेश—को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की खेप सिलीगुड़ी ले जाई जा रही थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कर सके कि शराब कहां से भरी गई थी। पुलिस को इस मामले में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि