6 महीने से भुगतान नहीं, ID कार्ड न बनने से सर्वेयरों को काम करने में होती है परेशानी

 

 


खेतों में फसलों का सर्वे करने के दौरान सर्वेयरों को खासी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ उनका छह महीने से फसल का भुगतान नहीं है वहीं दूसरी तरफ जब वह खेतों में सर्वेक्षण करने जाते हैं तो इस दौरान भी उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो उन लोगों से किसान ही उलझ जाते हैं। आईडी कार्ड न बने होने से उन्हें काम करने में परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए सर्वेयरों ने मांग की है की उनके आईडी कार्ड भी प्राथमिकता के साथ बनवाये जाएं।
दरअसल उज्जैन जिले के नागदा में लोकल यूथ सर्वेयरों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए गुहार लगाई है। नागदा के तहसील कार्यालय पर यूथ सर्वेयरों ने नागदा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग की गयी है की जब वह गांव में पहुंचकर सर्वेयर करते है। तो उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। और जब वह सर्वेक्षण करने जाते हैं। तो खेतों के चारों तरफ तार फिनिशिंग की गई है। जिसकी दूर शून्य मीटर है। इसकी दूरी बढ़ाकर 50 मीटर की जानी चाहिए। साथ ही सर्वेयरों ने कहा की उनका खरीफ का भुगतान छह महीने से ऊपर हो गया है। वह भुगतान भी करवाया जाए। साथ ही आईकार्ड भी नहीं बनाए गये है। बताया गया की जब सर्वेयर किसानों के पास जाते है। तो वे उनके पहचान पत्र मांगते हैं। अगर उनके पास आई कार्ड होगा तो काम करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इन्ही सब मांगों को लेकर सर्वेयरों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए गुहार लगाई है।


By - sagar tv news
13-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.