Sagar -नृत्यांगनाओं को देख पैसे उड़ाने लगे अधिकारी वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल
सागर की रहली विधानसभा में नृत्यांगनाओं पर पैसे लुटाते एक अधिकारी का वीडियो सामने आया है जिसमें कथित पीडब्ल्यूडी अधिकारी खुलेआम पैसे लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस तरह का व्यवहार इनके प्रशासनिक मर्यादा पर सवाल खड़ी करता है क्योंकि सरकारी अधिकारी कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों में गरिमा और अनुशासन का पालन करें
मिली जानकारी के अनुसार रहली विधानसभा के बड़गान गांव में एक भूमि पूजन के कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया जिसमें मंगल कार्यों में आने वाली नृत्यांगनाओं को शामिल किया गया था ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए इन्हें बुलाने अच्छा माना जाता है यहां भी गोपाल भार्गव विकास कार्यों का भूमि पूजन करने के लिए पहुंचने वाले थे लेकिन इसके पहले माहौल बनाने नृत्यांगनाओं के द्वारा नृत्य किया जाने लगा जहां ग्रामीणों के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे जहां एक अधिकारी पैसे लौटते हुए दिखाई दिए इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं हालांकि इस संबंध में विभाग से कोई बयान सामने नहीं आया है