Sagar -शादी समारोह में जा रहा था परिवार रास्ते में ट्रक को ओवरटेक करते समय हो गई अनहोनी
सागर जिले के गढाकोटा में बुधवार कि रात फोर व्हीलर और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक लड़की की जान चली गई और ड्राइवर सहित चार लोग घायल है जिन्हें इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल भेजा गया जो परिवार सड़क हादसे का शिकार हुआ है वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से अपने घर दमोह लौट रहा था लेकिन घर पहुंचने से करीब 30 किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गया
जानकारी के अनुसार इन्दौर से कार से दमोह जा रहे परिवार का गढाकोटा के दमोह सागर रोड स्थित राजिस्थानी ढाबा के आगे दमोह से आ रहे ट्राले से एक्सीडेंट हो गया जिसमें कार में सवार एक युवती कि दर्दनाक मौत हो गई वहीं कार में सवार ड्राइवर सहित अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ओवर टेक होनी बताई जा रही है घटना कि जानकारी लगते ही मौके पर थाना पुलिस और 108 घटना स्थल पर पहुंची ओर घायलों को इलाज के लिए गढाकोटा लाया गया और सभी घायलों को सागर रेफर किया गया वहीं मृतिका का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढाकोटा के मर्चुरी हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है। यह परिवार रेलवे अस्पताल के पीछे के रहने वाला बताया जा रहा है जो इन्दौर में रहता है और शादी के लिए दमोह जा रहा था।