Sagar -अटल पार्क से अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना ने खोला मोर्चा ऐसे की तैयारी
सागर में 3 दिन पहले अटल पार्क का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ कपल गंदी हरकतें करते हुए नजर आए थे अब वैलेंटाइन डे से ठीक दी तीन दिन पहले शिवसेना ने दमख़म के साथ मोर्चा खोला दिया है शिवसैनिकों ने आज सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर में पंडित पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक मंत्रउच्चारण के साथ लट्ठों में चमेली व सरसों का तेल पिलाकर पूजन किया और पार्क, होटल,धार्मिक स्थलों पर जहां मिलेगे बिट्टू सोना तोड़ देगें कोना कोना पोस्टर चस्पा किए
शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी वैलेंटाइन डे हमारे देश की परंपरा नहीं है लेकिन कुछ विकृत मानसिकता के युवक युवती पाश्चात्य सभ्यता को अपनाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाते हैं जिसके शिवसैनिक कतई बर्दास्त नहीं करेगे अगर 14 फ़रवरी को कोई प्रेमी युगल अश्लीलता करते पकड़ जाता है तो मौके पर ही उनकी शादी कर दी जाएगी
शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि शिवसेना प्रत्येक वर्ष अंग्रेज़ी सभ्यता वैलेंटाइन डे के ख़िलाफ़ सड़को पर उतरती है इस वर्ष भी हमने प्रेम की आड़ में अश्लीलता फैलाने वालो को सबक सीखने लट्ठों में सरसों का तेल पिला है तो वही हमने होटल रेस्टोरेंट संचालको को चेतावनी दी है की अगर 14 फरवरी को फूहड़तावादी एवं अश्लीलता वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते तो शिवसैनिकों के विरोध का सामना करना पड़ेगा इस बीच तोड़फोड़ जैसी कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदार स्वय संचालक होगे