लूट का पर्दाफाश,एक महीने की रैकी के बाद वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का मशरुका बरामद

 

पुलिस ने एमपी के उज्जैन जिले के खाचरौद में हुई सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम, एक लैपटॉप, एक एयरगन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस खुलासे के बाद इलाके में दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस की मजबूत पकड़ साफ दिख रही है। उज्जैन पुलिस ने सुनियोजित तरीके से की गई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि अपराधियों को साफ संदेश भी देती है कि कानून से बचना आसान नहीं।

 

 

दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को खाचरौद थाना क्षेत्र के लसूडिया खेमा गांव में एक निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट राहुल मेवाड़ा के साथ लूट की वारदात हुई थी। तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल जैसा हथियार दिखाकर और मारपीट कर उससे 52 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप लूट लिया था। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच तेज की। इसके बाद धार निवासी मोईन, साहिल, अतुल और खाचरौद निवासी अरमान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

 

खाचरौद एसडीओपी आकांक्षा बैछोड़े ने बताया कि आरोपियों ने वारदात से पहले करीब एक महीने तक पीड़ित की गतिविधियों की रैकी की थी। उन्होंने आने-जाने के रास्ते, कैश कलेक्शन का समय और पीड़ित की दिनचर्या पर नजर रखी और फिर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी रकम, लैपटॉप, एक एयरगन और दो बाइक जब्त कर ली हैं। बरामद एयरगन का इस्तेमाल बदमाशों ने पिस्टल जैसा डर दिखाने के लिए किया था। इस मामले में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी बड़े गिरोह से संबंध तो नहीं है और क्या उन्होंने अन्य वारदातें भी की हैं।

 

 


By - Sagar tv news
11-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.