Sagar - मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को हिंदू नेता से मिली धमकी, पुलिस ने नहीं लिखी FIR, कोर्ट में लगाया परिवाद

 

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर सर्वेश जैन अब हिंदू नेता कपिल स्वामी से आर पार करने के मूड में आ गए हैं, क्योंकि डॉक्टर सर्वेश जैन ने कपिल स्वामी पर रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देने, ब्लैकमेल करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए थे और इसको लेकर पुलिस थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक को भी ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की थी लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया अब वह कोर्ट केस लड़ने की तैयारी में है और इसको लेकर उन्होंने अधिवक्ता पवन नन्होरिया के माध्यम से इस्तगासा लगाया है, इस्तगासा में कहा गया है कि कपिल स्वामी नामक व्यक्ति स्वयं को स्वघोषित हिंदू रक्षक बताता है

 

एवं विश्व हिंदू परिषद से जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि कपिल स्वामी विश्व हिंदू परिषद का सदस्य नहीं है, कपिल स्वामी डॉक्टर सर्वेश जैन को धमकी देता है कि जान से खत्म कर देंगे एवं ब्लैकमेल करता है जिसकी शिकायत डॉक्टर ने पुलिस अधीक्षक सागर एवं पुलिस महानिरीक्षक से भी की किंतु कोई भी कार्रवाई न होने पर डॉक्टर ने जिला न्यायालय में परिवाद पत्र पेश किया है कि कपिल स्वामी ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी एवं शासकीय कर में बाधा उत्पन्न की. यह इस्तगासा सागर न्यायालय के प्रीतम बंसल न्यायाधीश की कोर्ट में लगाई गई है

 


डॉक्टर की तरफ से मामले की पैरवी करने वाले अधिवक्ता पवन नन्होरिया ने बताया कि घटना दिनांक-10.11.2025 को समय रात्रि 09:00 बजे जब परिवादी अपने एनेस्थिसिया टेक्नीशियन के साथ मरीज का आपरेशन करने के लिए अपने घर से बुंदेलखण्ड मेडीकल कॉलेज केम्पास तिली सागर से बुंदेलखण्ड मेडीकल कॉलेज सागर जा रहा था कि रास्ते में बुंदेलखण्ड मेडीकल कॉलेज केम्पस के गेस्ट हाउस के पास आरोपी कपिल स्वामी एवं उसके साथ अन्य दो व्यक्ति थे और रास्ते में परिवादी की गाडी को रोककर बात करने का निवेदन किया तो परिवादी ने आरोपी से कहा कि मैं अभी सीरियस मरीज को देखने एवं उसका आपरेशन करने जा रहा हूं इसलिए अभी बात नहीं कर सकता तो आरोपी परिवादी को गंदी गंदी गाली देकर कहने लगा कि डॉक्टर तेरी वजह से मेरी बहुत बेईज्जती हुई है और तू सोसल मीडिया पर मुझसे माफी मांग और पाँच लाख रुपये दे बरना तेरी सारी गरमाहट निकाल दूंगा और तुझे जान से खत्म कर दूंगा और कहने लगा कि जितने भी डॉक्टर मेरे खिलाफ लेटर दे रहे हैं उन सब को दूख लूंगा

 

 

परिवादी आरोपी के हिंसक हाव भाव देखकर घबरा गया और कुछ लोग बुंदेलखण्ड मेडीकल कॉलेज के केम्पस वाले आ गए तो आरोपी एवं उनके साथी भाग गए और परिवादी अपनी गाडी को लेकर मेडीकल कॉलेज चला गया यदि परिवादी उक्त घटना स्थल पर अन्य लोग नहीं आते तो आरोपी और उसके साथीगण परिवादी के साथ कोई भी गंभीर वारदात घटित कर सकते थे और परिवादी को जान से खत्म कर सकता था।

 


इस्तगासा को लेकर प्रो डॉ सर्वेश जैन,बीएमसी ,सागर का कहना है कि "हिंदू धर्म की रक्षा का तो बस बहाना है ,उगाही मूल उद्देश्य है इनका" "नेतागिरी चमकाने के लिए शरीफ आदमी को तंग किया जाता है"
मैं वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षक हूं ,अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करूंगा"

 

 

वही इस मामले में कपिल स्वामी का कहना है कि डॉक्टर साहब के द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं क्योंकि आवेदन में उन्होंने घटना दिनांक का जिक्र किया है लेकिन घटनास्थल के बारे में नहीं बताया, इसके साथ इन्होंने जो तारीख बताई उसके 23 दिन बाद शिकायत की है तो जब धमकी दी तब 23 दिन तक क्या करते रहे, वहीं अगस्त के महीने में हमने मानहानि का नोटिस दिया था जिसका उनके द्वारा पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया जा रहा. क्योंकि डॉक्टर को अपने ऊपर एफआईआर दर्ज होने का डर सता रहा है, और जो ब्लैकमेल की बात

कह रहे हैं उसके लिए मैं किस तरह से ब्लैकमेल कर रहा हूं वह यह भी बताएं

 

 


By - Sagar tv news
10-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.