Sagar -परीक्षा हॉल से बाहर निकलते ही स्टूडेंट पर टूटे बाहरी युवक, पुलिस ने दौड़ाया |SAGAR TV NEWS|
सागर में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई है लेकिन पहले ही दिन इंग्लिश का पेपर होने के बाद स्टूडेंटों में लड़ाई होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें कुछ युवक एक छात्र को बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहे हैं, यह नजारा सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर परीक्षा केंद्र के बाहर का है जहां छात्र के साथ मारपीट हुई। अंग्रेजी विषय का पेपर देकर बाहर निकलते समय एक छात्र का धक्का दूसरे छात्र को लग गया, जिससे विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस विवाद में बाहर से आए कुछ लडकों ने छात्र के साथ मारपीट की। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें छात्र पर घूंसे और बेल्ट से हमला करते दिखाई दे रहे है।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही मारपीट कर रहे बाहरी लडकें वहां से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दौड़कर एक युवक को पकडा है। आपसी विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि सागर जिले में 142 केंद्र पर 55 हजार से अधिक स्टूडेंट का एग्जाम शिक्षा विभाग के द्वारा लिया गया, जहां पर नकल को रोकने के लिए 23 फ्लाइंग स्क्वायड बनाए गए थे सभी परीक्षा केंद्र पर पुलिस के जवान भी तैनात थे इसी दौरान जब सरस्वती शिशु मंदिर मोती नगर के बाहर स्टूडेंट से मारपीट की गई तो पुलिस तत्काल ही वहां पहुंच गई थी और पुलिस को देखकर दौड़ लगना शुरू हो गई थी और इसको किसी ने अपने मोबाइल फोन में बना लिया था जिसकी वीडियो वायरल हो रहे हैं