प्रेम, प्रतिशोध और खू न, पत्नी के प्रेमी को पति ने दोस्त के साथ उतारा मौ त के घाट

 

प्यार, धोखे और बदले की आग में रची गई एक खौफनाक साजिश का एमपी के शाजापुर जिले के लालघाटी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लखुंदर नदी की पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, जिसे पहले सड़क हादसा बताया जा रहा था, दरअसल एक सुनियोजित मर्डर निकला है। यह वारदात पत्नी के प्रेमी से बदला लेने के लिए पति और उसके दोस्त ने मिलकर अंजाम दी थी। 4 फरवरी को पुलिया के नीचे राजेश मालवीय का शव और उसकी बाइक मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के हालातों ने साफ संकेत दिए कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि मर्डर था। गहराई से पड़ताल के बाद पुलिस ने दो आरोपियों—रवि उर्फ रविंद्र मालवीय और उसके दोस्त राहुल मालवीय—को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि मृतक राजेश का आरोपी रवि की पत्नी आरती से प्रेम संबंध था। 20 जनवरी को राजेश अपनी बहन के साथ आरती को मजदूरी के बहाने गुजरात ले गया था। वहीं से विवाद की चिंगारी भड़की। जब रवि को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो उसने बदला लेने की ठान ली। मर्डर की साजिश के तहत रवि ने अपने दोस्त राहुल के मोबाइल से राजेश को फोन किया, खुद को उसका भाई बताकर शादी कराने का झांसा दिया और उसे ग्राम ढुंगानी (टुंगनी) बुलाया। 3 फरवरी की रात राजेश के पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने उसे गेहूं के खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा और उसका मर्डर कर दिया गया। इसके बाद वारदात को हादसा दिखाने के लिए शव और बाइक को पुलिया से नीचे फेंक दिया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि रवि की पहली शादी 2016 में हुई थी, लेकिन संतान न होने के कारण उसने चार महीने पहले खंडवा की आरती से विवाह किया था। गुजरात में राजेश और आरती के साथ खिंचवाए गए फोटो इस हत्या की बड़ी वजह बने। राजेश ने कथित तौर पर ये फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर रवि को उकसाया था। लालघाटी पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम, साइबर सेल, कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे मामले की परतें खोलीं। कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले की जड़ शाजापुर के विजयनगर क्षेत्र में थी, जहां मृतक की बहन और आरोपी का परिवार पड़ोसी थे। पड़ोस से शुरू हुआ यह विवाद अंततः एक युवक के मर्डर पर खत्म हुआ।


By - sagar tv news
10-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.