भ ग द ड़ में महिला की मौ त, पांच घा यल, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा

 

आस्था के भव्य आयोजन में अफरा-तफरी का ऐसा मंजर दिखा जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। एमपी के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। देखते ही देखते श्रद्धा का उत्सव चीख-पुकार में बदल गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि करीब पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल थे। भीड़ अत्यधिक थी, लेकिन भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम नहीं दिखे। जैसे ही यात्रा संकरे मार्ग से आगे बढ़ी, धक्का-मुक्की शुरू हुई और कुछ ही पलों में भगदड़ मच गई। महिलाएं और बुजुर्ग एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

घायलों को तत्काल डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। चिकित्सकों के मुताबिक कुछ महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृतक महिला के परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि प्रशासन और आयोजकों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। यह धार्मिक आयोजन पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा कराया जा रहा था। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आपात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पहले से बेहतर इंतजाम होते तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हालात को काबू में किया गया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदारों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

अरविंद सक्सेना, IG ने बताया कि उन्होंने कहा कि भगदड़ के कारणों की गहन जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर बड़े धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की कमजोरियों को उजागर करती है। अब सबकी नजरें प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।


By - sagar tv news
10-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.