31 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में हुआ परिवर्तन, रेल्वे ने नया शेड्यूल किया जारी
रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और भीड़भाड़ को देखते हुए अब रेल्वे प्रबंधन द्वारा 30 से ज्यादा यात्री ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन किया गया है। नया शेड्यूल दस फरवरी मंगलवार से लागू हो जाएगा। एमपी के उज्जैन जिले में स्थित रेल्वे स्टेशन पर यह व्यवस्था लागू होने की बात कही गयी है। जहां ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन होने की वजह से 31 ट्रेन यात्री प्रभावित होंगे।
बताया जा रहा है की इस बात की जानकारी रतलाम रेल्वे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि उज्जैन रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यहां से गुजरने वाली 31 यात्री ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन किया गया है। इनमें से 9 ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर आठ से चलाया जाएगा और कुछ ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 से भी आठ नंबर प्लेटफार्म पर शिफ्ट की गई हैं। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक यह नया शेड्यूल 10 फरवरी से लागू हो जाएगा। जिससे यात्रियों को सुविधा होगी साथ ही समय की बचत भी होगी। हालांकि शुरूआती दिनों में लोगों को कुछ हद तक परेशान होने की बात भी कही जा रही है।