एक फ्रिज ने चार घर उजाड़ दिए, फ्रिज में ऐसा धमा-का हुआ की चार मकान जल गए
घर में रखे हुए एक फ्रिज में अचानक ऐसा धमाका हुआ की पूरा इलाका दहल उठा। फ्रिज में ब्लास्ट के बाद आग लग गयी। जिसने देखते ही देखते चार मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जहां कुछ ही देर में घरों में रखा हुआ सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया। गनीमत है की जब घटना हुई उस दौरान घरों में कोई मौजूद नहीं था। जिस वजह से कोई जनहानि नहीं हो पाई। नहीं तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। मामला उज्जैन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी थी।
बताया जा रहा है की आगजनी की यह घटना क्षीरसागर क्षेत्र के योगेश्वर टेकरी पर हुई। जहां एक घर में रखें फ्रिज में अचानक तेज घमाका हुआ और इसके बाद आग लग गई। जिसने देखते ही देखते पास बने तीन अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी की फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंचने से पहले ही घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। तस्वीरें देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है की घरों में कितनी भीषण आग लगी होगी। जो बुझाये नहीं बुझ रही थी। बताया गया की घटना के दौरान घरों में कोई नहीं था।
नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस और सीएसपी राहुल देशमुख मौके पर पहुंच गये थे। पीड़ित लोगों ने दुःखी मन से बताया कि आग ने सब कुछ छीन लिया। जो कुछ भी घरों में रखा हुआ था आग में सब जलकर ख़ाक हो गया।-------- आगजनी के शिकार हुए परिवारों की महिलाओं का कहना है की घटना के समय वह लोग घरों में मौजूद नहीं थी। उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली। वहीं मामले में सीएसपी राहुल देशमुख के मुताबिक दो मकानों में आगजनी की घटना हुई है। मामले की जांच जारी है