Sagar - प्रेमिका के पति को गड्ढे में दफनाया, फिर उसकी पत्नी को भी भगा ले गया, 6 महीने बाद खुलासा
सागर जिले के देवरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पत्नी के प्रेमी ने उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए मर्डर कर गड्ढे में दफना दिया और फिर यह बॉडी किसी को पता ना चल सके इसके लिए वह निगरानी भी करता था कभी बॉडी दिखाने पर पत्थर डाल देता तो कभी नमक का छिड़काव कर देता था ताकि यह डिस्पोज हो जाए लेकिन 6 महीने तक चला यह खेल का पर्दाफाश हो गया है और जिसका मर्डर किया था उसकी शरीर के कुछ अवशेष पुलिस को अलग-अलग हिस्सों में बरामद हो रहे हैं
दरअसल 20 अगस्त 2025 को एक प्रिंस वाल्मीकि नाम का युवक के लापता हो गया था जिसकी पत्नी ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थी जांच के दौरान सामने आया कि इसकी पत्नी के एक शोएब नाम कि युवक से अवैध संबंध है और प्रिंस वाल्मीकि को इसकी भनक लग गई थी जिसके बाद सोहेब ने षडयंत्र रचकर प्रिंस को दिन भर शराब पार्टी कराई और मौका मिलते ही उसका मर्डर कर दिया था और फिर इसका किसी को सुराग न मिले इसलिए गड्ढे में भी दफना दिया था फिर वह गुजरात भाग गया था बाद में यह महिला भी उसके साथ चली गई फिर कुछ दिन पहले नरसिंहपुर जिले में इसका एक्सीडेंट हुआ और यह घायल हुआ लेकिन जब पता चला कि पुलिस पूछताछ करने के लिए आ रही है तो वह बिना डिस्चार्ज हुए ही भाग गया था पुलिस शोएब की लगातार तलाश में जुटी हुई थी जैसे ही पुलिस ने उसको दबोचा और पूछताछ की तो उसने अपनी करतूत पुलिस के सामने बता दी इसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ है