Sagar - टीवीएस ऑटोमोबाइल्स शोरूम का भव्य शुभारंभ, अब ऑटो की खरीदी पर बीमा फ्री |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब टीवीएस मोटर कंपनी के इलेक्ट्रिक और सीएनजी ऑटो खरीदने पर बीमा फ्री मिल रह रहा, वह भी आपके अपने शहर में एसएम ऑटोमोबाइल्स शोरूम पर, क्योंकि इस शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया है और इसके उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि तक ऑटो की बुकिंग करने या खरीदने पर यह धमाकेदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. खुरई रोड पर स्थित भाग्योदय अस्पताल के आगे मनीष जैन के साथ न्यू डीलरशिप में एसएम ऑटोमोबाइल्स शोरूम का उद्घाटन किया गया है. इस दौरान सागर शहर के प्रतिष्ठित लोग तो मौजूद रहे ही साथ ही टीवीएस कंपनी से जुड़े अधिकारी और स्टाफ भी उपस्थित रहा.

 

 

शोरूम के शुभारंभ में आए लोगों ने डीलर मनीष जैन और उनके बेटे संस्कार जैन के लिए शुभकामनाएं दी बधाई दी, और कहा कि अब उनके नेतृत्व में यह कंपनी सागर में नए आयाम बनाएगी इस शोरूम पर अलग-अलग सीरीज और रेंज में ऑटो उपलब्ध है और हर तरह की सर्विस भी ग्राहकों के लिए दी जा रही है ताकि किसी भी तरह से ऑटो लेने वाले को कोई परेशानी ना उठाना पड़े

 


शोरूम की शुरुआत होते ही यहां पर टीवीएस किंग ईवी मैक्स की भव्य लांचिंग की गई इस ऑटो की खास बात यह है कि यह महज एक चार्जिंग में 180 किलोमीटर की सर्विस देता है और इसकी 80 प्रतिशत चार्जिंग 2 घंटा 15 मिनट जबकि 100% चार्जिंग 3 घंटे में 25 मिनट में हो जाती है. कंपनी के द्वारा इस ऑटो पर 6 साल की वारंटी या 1 लाख किलोमीटर का कवरअप दिया जा रहा है,

 

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पावर मोड में चलाने पर 60 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड में चलता है, जबकि सिटी और इको मोड में गति क्रमशः 50 किमी प्रति घंटे और 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहती है।

 


किंग ईवी मैक्स में 9.2 किलोवाट-घंटे की लिथियम-आयन एलएफपी बैटरी पैक लगी है, जो 11 किलोवाट की अधिकतम शक्ति और 40 एनएम के टॉर्क आउटपुट देने में सक्षम परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ मिलकर काम करती है। इस ई-ऑटो में तीन ड्राइविंग मोड उपलब्ध हैं: इको, सिटी और पावर।

 

 


By - Sagar tv news
09-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.