Sagar - बांदरी थाना के खिलाफ लाम बंद यादव समाज, पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

 

सागर में सोमवार को जिला यादव महासभा ने बांदरी थाना पुलिस के खिलाफ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। उन्होंने बांदरी थाना प्रभारी और स्टाफ पर यादव समाज के लोगों के साथ सार्वजनिक स्थल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके साथ पुलिस पर कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट जाने की भी चेतावनी दी है

यादव समाज के लोग सोमवार को रैली के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि 6 फरवरी को नगर परिषद बांदरी में यादव समाज के राजा यादव, मुंशीराम यादव, रामजी यादव का आपसी विवाद हुआ था। विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की।

 

 

कार्रवाई के दौरान बांदरी थाना प्रभारी समेत स्टाफ ने कानूनी कार्रवाई करने की वजह सार्वजनिक स्थान पर उक्त लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट में उन्हें चोटे आई हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने बाजार में उनका जुलूस निकाला। जबकि वह लोग आपराधिक प्रवृत्ति के नहीं हैं। उन्होंने थाना प्रभारी समेत अन्य स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। एडिशनल एसपी संजीव उईके ने मामले में घायलों की एमएलसी कराकर जांच कराने का आश्वासन दिया है।

 

 


शिकायत करने पहुंचे राजा यादव ने बताया कि 6 फरवरी को दूध के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद हुआ था। विवाद में पुलिस पकड़कर ले गई और हम लोगों के साथ मारपीट की गई। मारपीट में मेरा हाथ फ्रैक्चर हुआ है मेरे पिता पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की और बाजार में जुलूस निकालते हुए नारे लगवाए

 

 


By - Sagar tv news
09-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.