महाकाल दर्शन को पिंड भरते हुए निकले छात्र रायसेन जिले के सलामतपुर पहुंचे
रायसेन जिले के सलामतपुर पहुँचे सागर के 12वीं के छात्र राम उपाध्याय उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने 1 जनवरी 2026 को यह धार्मिक यात्रा शुरू की थी। राम उपाध्याय सड़क मार्ग से पिंड भरते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
इस कठिन यात्रा में उनके साथ शिवांग दुबे भी चल रहे हैं। शनिवार को दोनों भोपाल-विदिशा हाईवे होते हुए सलामतपुर पहुंचे। यहां हनुमान मंदिर में विश्राम किया। रविवार से वे फिर पिंड भरते हुए यात्रा शुरू करेंगे। राम ने बताया कि मार्च तक उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। स्थानीय लोगों ने उनके साहस और आस्था की सराहना की। यात्रा के सफल समापन की कामना की।