सागर- जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी पकड़े,साढ़े 8 लाख का मशरूका जप्त
सागर जिले के बीना में पुलिस ने एक जुआ फड़ पर दबिश देते हुए छापा मार कार्यवाई की, इस दौरान 6 जुआरियों को जुआ के दांव लगाते हुए पकड़ा गया है जबकि 6 जुआरी मौके से भागने में कामयाब रहे। जिनके बारे में पुलिस पतासाजी कर रही है। पुलिस ने करीब साढ़े आठ लाख रूपये का मशरूका बरामद किया है। जिसमें 12 मोटर साइकिलों समेत 5 मोबाइल फ़ोन और करीब 23 हजार रूपये नगद शामिल हैं।
बताया जा रहा है की गोदना गांव में एक खेत में जुआ खेला जा रहा था। जब इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस टीम ने दबिश दी। और घेराबंदी कर छह आरोपियों को पकड़ा जबकि छह आरोपी मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों में राम सिंह राजपूत निवासी गांधी वार्ड बीना, गौरव श्रीवास्तव निवासी शिव वार्ड बीना, रोशन यादव निवासी सुभाष वार्ड बीना, वीरेन्द्र यादव निवासी भगत सिंह वार्ड बीना, कृष्णकुमार सिंह यादव निवासी आचवल वार्ड बीना, कपिल राय निवासी शिवाजी वार्ड को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से कुल 22 हजार 860 रुपए नगद समेत 5 मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने भागे हुए लोगों के नाम शाहरूख खान निवासी नई बस्ती बीना, फारूख खान निवासी नई बस्ती बीना, बंटी यादव निवासी नानक वार्ड बीना, कुलदीप कुशवाहा, अजय अहिरवार निवासी शिवाजी वार्ड बीना, फिरोज खान निवासी नई दिल्ली बीना बताया है।
मामले में बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने जानकारी दी।