दूल्हा-दुल्हन पहना रहे थे वरमाला, दूल्हे के दोस्त तड़ातड़ बरसे रहे थे गोलियां, वीडियो वायरल
दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। वहीं पास ही तड़ातड़ हर्ष फायर भी किये जा रहे हैं। हर्ष फायर करने वाले दूल्हे के सहयोगी बताये जा रहे हैं। शादी समारोह जैसा ख़ास मौका जहां खुशियां ही खुशियां बिखरती हैं। लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में लोग अपनी शान दिखाने या मशहूर होने किसी भी हद तक चले जाते हैं। नज़ारा राजधानी भोपाल का है। जहां एक शादी समारोह में दूल्हे के दोस्तों ने लायसेंसी बंदूकों से जमकर हर्ष फायर किये। तस्वीरों में देखा जा सकता है की स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं लेकिन पीछे तरफ खड़े दूल्हे के सहयोगी हर्ष फायर कर रहे हैं। जो खतरनाक साबित हो सकता था।
बाकायदा अपनी शान दिखाने इनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाले गए। जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। यह काफी खतरनाक साबित हो सकता था। एक छोटी सी गलती भयंकर हो सकती थी। लापरवाही से जनहानि से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र का है जहां बीते 5 फरवरी को मंडीदीप निवासी मोहित राजपूत की बारात के दौरान दूल्हे और उसके सहयोगियों द्वारा लाइसेंसी बंदूकों से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग किए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया की हर्ष फायरिंग के चलते इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जबकि बीते दो दिन पहले ही रायसेन जिले में शादी समारोह के दौरान जब स्वागत कार्यक्रम चल रही थी तभी हर्ष फायर की वजह से 4 लोग घायल हुए थे। जिनमें से दो लोग गंभीर थे। 2 फोटोग्राफरों समेत 2 अन्य लोगों को बन्दूक के छर्रे लगने से वह घायल हो गए थे। बावजूद इस तरह की घटनाओं से सबक नहीं लिया जा रहा।--------