Sagar - पिता-पुत्र मकान से सप्लाई करते थे गांजा, पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा 43 किलो गांजा
सागर जिले के बंडा में पिता-पुत्र मिलकर खुद अपने मकान से लोगों को गांजा सप्लाई किया करते थे। इस बात की भनक जब पुलिस को लगी तो बिना देर किये पुलिस टीम ने छापा मार दिया और मकान से भारी मात्रा में गांजा जप्त किया गया है। इसके अलावा घर के बाहर एक चार पहिया वाहन बोलेरो खड़ी हुई थी उसमें भी गांजा रखा हुआ था। जिसे टीम ने जप्त कर लिया। बताया गया की बंडा थाना पुलिस ने दलपतपुर में बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 43 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। साथ ही बोलेरो को भी जप्त किया गया है।
जानकारी के मुताबिक बंडा थाना क्षेत्र की दलपतपुर चौकी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 खुशीपुरा में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की और एक मकान से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं लंबे समय से चल रही अवैध गतिविधियों पर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दलपतपुर निवासी कोमल लोधी के मकान में अवैध गांजा रखा हुआ है और यहां से उसका कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जरुरी वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मामले में संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है साथ ही बरामद गांजे की मात्रा और उसके स्रोत की जांच जारी है।
मामले में थाना प्रभारी अंजली उदेनिया ने जानकारी देते हुए बताया की मकान और वाहन से गांजा जप्त किया गया है। दो आरोपियों को पकड़ा है। जिन्हे जेल भेजा गया है।