Sagar- प्रेमिका ने धोखा देकर की शादी तो साइको प्रेमी ने युवतियों पर बरपाया कहर

 

सागर के एक युवक को गर्लफ्रेंड ने धोखा देकर किसी और से शादी कर ली। तो उसे लड़कियों से नफरत हो गयी। साथ घूमने वाले जोड़ों से वह खुन्नस खाने लगा। सागर में कई सालों पहले उसने रेडियम कटर से ऐसा आतंक मचाया की लड़कियों में भय पैदा हो गया। जहां भी उसे युवतियां दिखाई देती वह रेडियम से उनका नक्शा बिगाड़ देता था।

 

 

 

सागर पुलिस उसे आज तक नहीं पकड़ पाई थी। लेकिन वही साइको सीरियल कटरबाज अब राजधानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वहां भी उसने रेडियम कटर की वारदातों से ऐसी दहशत फैलाई की 2 घंटे में 4 युवतियों को लहूलुहान कर दिया। लेकिन एक हफ्ते की मशक्कत के बाद भोपाल पुलिस ने उसे धर दबोचा। यह आरोपी देवेंद्र अहिरवार सागर के राहतगढ़ का रहने वाला है। जिसने सालों पहले सागर में पुलिस की नाक में दम कर दिया था। वह सबसे ज्यादा लड़कियों को ही अपना शिकार बनाता था।

 

 

 

 

बता दें की बीते महीने 29 जनवरी की रात अयोध्या नगर और पिपलानी इलाके में उसने युवतियों पर हमला कर दहशत फैलाई। महज दो घंटे में इंद्रपरी, सोनागिरी, पिपलानी और नरेला जोड़ क्षेत्र में चार युवतियों पर जानलवा हमला किया। शहर में डर का माहौल बन गया। पिपलानी और अयोध्या नगर थानों में मर्डर के प्रयास के मामले दर्ज किये गए।

 

 

 

पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। बड़े स्तर पर अभियान चलाया। 45 टीमें बनाईं गयी। करीब 150 पुलिसकर्मी लगाए गए। जांच के दौरान 1000 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। 600 पुराने बदमाशों की तस्दीक की, 100 संदिग्धों को राउंडअप किया। करीब हफ्ते भर बाद आरोपी पकड़ा गया। उसकी पहचान बाइक के टूटे हुए मास्क और मुड़ी हुई नेमप्लेट से हुई।

 

 

 

 

आरोपी देवेंद्र अहिरवार ने जिस तरह भोपाल में आतंक मचाया। उसी तरह उसने सागर में भी घटनाओं को अंजाम दिया था। दरअसल आरोपी देवेंद्र की गर्लफ्रेंड ने साल 2014 में उसे धोखा देकर किसी और से शादी कर ली थी। जिसके बाद उसने सागर जिले में कटर से जानलेवा हमला कर चार वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी ने खुद कबूल किया की युवक-युवती को साथ देखकर उसे लगता था की वह अपने माता-पिता या पति को धोखा दे रहे हैं। सागर के मामलों में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला था। जिससे मामला आगे नहीं बढ़ा। फ़िलहाल आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।--------


By - sagar tv news
07-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.