Sagar - 100 साल में 25 लाख बढ़ गई सागर जिले की आबादी, जाने 1901 में कितनी थी जनसंख्या

 

देशभर के साथ सागर जिले में भी 2027 में होने वाली जनगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है लेकिन इस जनगणना में जिले की आबादी 30 लाख के आसपास पहुंचने का अनुमान है और इसमें सागर शहर की आबादी चार लाख के पार हो सकती है. जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार सागर जिला की आबादी 23 लाख 78 हजार 458 थी।

 

 

 

दरअसल देश में होने जा रही जनगणना अब कागजों की जगह मोबाइल और एप्स पर होगी। कोरोना के चलते 2021 में टली जनगणना 2027 में होने जा रही है, जो पूरी तरह डिजिटल होगी। इस बार जाति आधारित आंकड़े भी जुटाए जाएंगे। पूरे 16 साल के अंतराल के बाद हो रही,

 

 

 


सागर मे पिछली जनगणना जो दस साल के अंतराल से हुई थी। उसमें 17.63% वृद्धि दर्ज की गई थी। 16 साल में जनसंख्या की अनुमानित वृद्धि 23% भी रही तो संख्या 29 लाख को पार कर सकती है। पिछली जनगणना में सागर नगर की आबादी 2 लाख 74 हजार 656 थी। खास बात यह है कि सागर जिले की आबादी 1901 में 4 लाख 69 हजार 686 थी।

 

 

 


सागर जिले में जनगणना को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना 2027 में पूरी होगी। तब तक किसी भी तरह की सीमाओं के परिवर्तन पर भी पर रोक लग गई है। फिलहाल तब तक न कोई नया गांव बनेगा न कोई वार्ड बदलेगा। जनगणना का काम दो दो फेरों में पूरा होगा। पहले घर गिने जाएंगे। इसके बाद घरों में रहने वाले लोगों की गिनती होगी

 

 

 

 

2011 की जनगणना में सागर जिले की आबादी में बीते दशक यानी 2001 से 2011 के बीच 17.63% की वृद्धि दर्ज की गई थी। जिले की सबसे ज्यादा आबादी की वृद्धि वर्ष 1971 की जनगणना में सामने आई थी। तब 33.36% की वृद्धि दर्ज की गई थी। जबकि 1961 की जनगणना में 25.21%, 1981 में 24.55%, 1991 में 24.53%, 2001 में 22.71%, 2011 में 15.24% वृद्धि दर्ज की गई थी। तीन दशक ऐसे भी रहे, जिनमें वृद्धि सिंगल डिजिट में दर्ज की गई। 1941 में 9.56%, 1951 में 6.56% और 1931 में 3.13% की वृद्धि दर्ज की गई थी

 

 

 


देश की आजादी के बाद से यह आठवीं जनगणना होगी। 2027 की जनगणना देश की प्रथमडिजिटल जनगणना होगी जिसमें मोबाइल एप केमाध्यम से डाटा संकलन किया जाएगा। पूर्व कीजनगणना की भांति 2027 में भी दो चरणों में यहकाम किया जाएगा।

 

 

 


पहला चरण (अप्रैल-सितंबर 2026): मकानों की गिनती और सूचीकरण। दूसरा चरण (फरवरी 2027): जनसंख्या की वास्तविकगणना। कट-ऑफ डेट: 1 मार्च 2027 की आधी रात को आधार मानकर गणना पूरी होगी।


By - sagar tv news
06-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.