मंत्री गोपाल भार्गव ने राम मंदिर के लिए एक लाख रूपये दान किये || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
अयोध्या में बनने जा रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संचय संपर्क अभियान शुरू हो गया है। जिसके लिए देश भर के लोगो से सहयोग लिया जा रहा है। इसी तारतम्य में PWD मंत्री गोपाल भार्गव रहली में बनाये गए राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह कार्यालय पहुँचे। जहां उन्होंने एक लाख रूपये की राशि दान की। और अन्य लोगो से भी चंदा जुटाया। इस मौके पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा तन समर्पित ,मन समर्पित और यह जीवन समर्पित राम जी के लिए, राम जी के मंदिर के लिए देश में आजादी के पहले और आजादी के बाद सबसे बड़ा यह धन संग्रह अभियान देश में होगा मुझे विश्वास की हर भारतीय का इसमें योगदान होगा चाहे किसी भी समाज का हो ,धर्म का क्यो न होक्योकि राम किसी धर्म के नहीं है बल्कि संपूर्ण समाज के हैं।