स्टील रेलिंग के पाइप में छिपाकर ला रहे थे गांजा, पुलिस का छापा, 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध गांजा पकड़ने को लेकर एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। जिसे देख पुलिस खुद भी हैरान रह गयी। जी हाँ स्टील के पाइप में रेलिंग बॉल लगाकर अंदर गांजा भरा हुआ था, ताकि किसी को शक न हो, लेकिन पुलिस को इस बात की भनक लग गयी। जिसके बाद टीम ने अलग-अलग कार्यवाई करते हुए 5 आरोपियों को गांजे के साथ में गिरफ्तार किया है। पूरी कार्यवाई को पन्ना जिले की दो थानों की पुलिस ने टीम ने अंजाम दिया है। जिनमें पवई थाना और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की टीम शामिल है। पुलिस ने करीब 18 किलो गांजा जप्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े तीन लाख रूपये आंकी गयी है।
बताया जा रहा है की देवेंद्र नगर थाना और पवई थाना पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी की अवैध रूप से गांजे का परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद टीमों ने कार्यवाई को अंजाम दिया दो अलग-अलग मामलों में गांजा परिवहन करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की यह गांजा उड़ीसा से पन्ना लाया जा रहा था। जब एक मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो गांजा छिपाने के तरीके को देखकर पुलिस खुद हैरान रह गयी। क्योंकि पुलिस ने संभवतः ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा, जिसमें स्टील के रेलिंग वाले पाइप में गांजा भरा हो और उस पर रेलिंग बॉल लगी हो। अवैध गांजे की सूचना मिलने के बाद टीम गठित की गयी। इसके बाद कार्यवाई को अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने किया है।