Sagar -बड़कुआ मामले में आया नया मोड़, मंदिरों में तोड़फोड़ के आरोप, पूरा गांव पहुंचा SP ऑफिस
सागर शहर से लगे बड़कुआ गांव का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है एक दिन पहले जहां अहिरवार समाज के लोगों ने रैली निकालने को लेकर मारपीट करने की आरोप लगाए थे और फिर उसके बाद पुजारी सहित आधा दर्जन लोगों पर बहेरिया थाना में मामला दर्ज किया गया, लेकिन इसके बाद अब दूसरा पक्ष भी सामने आया है जिसने गांव में रैली निकालने वाले लोगों पर हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ करने के गंभीर आरोप लगाए बुधवार को गांव की सैकड़ो लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस की वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर झूठा मामला दर्ज करने की शिकायत की साथ ही यह भी कहा है कि अगर इस मामले में निष्पक्ष जांच कार्यवाही नहीं की गई
तो पुजारी लोग मंदिर में ताला डालकर मंदिर की चाबी प्रशासन के हवाले कर देंगे गांव का कोई भी व्यक्ति किसी भी मंदिर में नहीं जाएगा फिर जो मंदिर की व्यवस्थाएं हैं उसको पुलिस और प्रशासन ही मिलकर संभाले
हिंदू नेता कौशल यादव ने कहा संत रविदास जयंती केवल एक समाज नहीं मानाता है ना ही वह किसी एक समाज के हैं उनको सभी लोग मानते हैं लेकिन यह विवाद भगवान को मानने वाले और न मानने वालों को लेकर है जो भगवान को नहीं मान रहे हैं उसे हमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर इस तरह से हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ करेंगे तो फिर इसका अंजाम भी बुरा होगा
बता दे कि 1 फरवरी बड़कुआ गांव में संत रविदास जयंती पर भव्य रैली निकाली गई थी इसको लेकर 3 फरवरी को अहिरवार समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे जिनका आरोप था कि 2 फरवरी को जो लोग रैली में शामिल हुए थे उन्हें गांव के कुछ लोगों ने घर बुलाकर मारपीट कर दी और पुलिस मामला दर्ज नहीं चल रही, इनकी शिकायत के बाद बड़कुआ गांव के लोगों पर मामला दर्ज किया गया जिसको लेकर अब पूरे गांव में आक्रोश है इधर कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास करने को लेकर जो धक्का मुक्की हुई थी उसमें भी पुलिस ने 27 लोगों पर मामला दर्ज किया है