Sagar - आर्मी हवलदार का बैग ऑटो में छूटा, CCTV से चंद घंटों में खोज निकाला, वापिस लौटाई अमानत

 

 

सागर में ऑटो में सफर कर रहे आर्मी हवलदार का बैग ऑटो में छूट गया। बैग में कीमती सामान था। वह घर पहुंचे और बैग नहीं मिला तो उन्होंने खोजबीन की। पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बैग की तलाश शुरू की।

शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में ऑटो नजर आया। जिसके आधार पर उसे तलाशा और बैग मिल गया। जिसे आर्मी हवलदार को वापस लौटा दिया गया।

 

 

 

 

दरसअल, रविवार को आर्मी हवलदार हरिसिंह पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि वे शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे तीन बत्ती कटरा से मकरोनिया जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। जहां उतरते समय उनका कीमती सामान से भरा बैग ऑटो में छूट गया।

 

 

 

 

बैग में आर्मी फंक्शन के लिए आवश्यक दो ब्लेजर भी रखे थे। उक्त सामग्री तत्काल बनवाना संभव नहीं होने से वह परेशान थे। मामला सामने आते ही उप निरीक्षक आरकेएस चौहान ने कंट्रोल रूम में तैनात महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए लगाया।

कैमरों के माध्यम से पीड़ित को सरस्वती स्पोर्ट्स के पास ऑटो में बैठते हुए चिन्हित किया गया। जिसके बाद अन्य कैमरों के फुटेज देखे। ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर ऑटो मालिक का पता लगाया गया।

 

 

 

 


ऑटो मालिक के निवास पर मोतीनगर थाना के आरक्षक पवन को भेजा गया। ऑटो को सामान सहित पुलिस कंट्रोल रूम बुलवाया गया। ऑटो में देखा तो आर्मी हवलदार हरिसिंह का बैग पूरे सामान के साथ सुरक्षित रखा था। जिसे आर्मी हवलदार को लौटाया दिया गया।


By - sagar tv news
03-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.